फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत, एक अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के देवगांव-ज्यूली मार्ग पर कुड़िहर हरिजन बस्ती के पास सोमवार की देर शाम बाइक सवार ने साइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में साइकिल सवार दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जौनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बरदह थाना के कुड़िहर गांव निवासी शेषनाथ पाल (30) सोमवार की शाम लगभग छह बजे साइकिल से गोड़हरा बाजार किसी काम से जा रहा था। उसके साथ राहुल सरोज (25) पुत्र शंकर सरोज निवासी खरगीपुर चक जलालपुर भी था। अभी साइकिल सवार दोनों युवक कुड़िहर हरिजन बस्ती के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में साइकिल सवार दोनों युवक गंभीररुप से घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल जौनपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शेषनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राहुल का इलाज चल रहा है। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बाइक सवार के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें