थाना क्षेत्र के खजूरी धनेशपट्टी गांव निवासी संजय कुमार सोनी पुत्र बांकेलाल के खाते से साइबर अपराधियों ने कई किस्त में लगभग 40 हजार रुपये उड़ा दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने पर हुई। पीड़ित का खाता यूबीआई खजुरी शाखा में है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने बैंक पहुंच कर अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। इसके बाद अहरौला थाने पर अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ तहरीर दी है।