फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन-पूजन को भक्तों की उमड़ी भीड़, लगते रहे जयकारे

विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी का पूजन-अर्चन भक्तों ने किया। दर्शन के लिए देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान मातारानी के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। घरों में भक्तों ने मां की विशेष पूजा-अर्चना की दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। ब्राह्मणी देवी, कपिलेश्वरी, मां शंकरी व मातारानी मंगला भवनी आदि देवी मंदिरों में सुबह से ही मां के दर्शन की कतार लगी रही। भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए मंदिर कमेटी व पुलिस के जवान पूरी तरह से अलर्ट रहें। दुर्गा सप्तशती व अन्य धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी देवी के दर्शन पूजन करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। माता अपने भक्तों को धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं। देवी मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त में माता को पंचामृत से स्नान कराकर नूतन वस्त्र पहनाकर मां का विशेष श्रृंगार आरती के बाद कपाट खोले गए थे। मां के चरणों में गुड़हल पुष्पों की माला, चुनरी, नारियल, आदि चढ़ाए। घरों में स्थापित कलश के समक्ष मां के स्वरूप के समक्ष दुर्गा सप्तशती का पाठ चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें