किसानों को रबी और खरीफ के सीजन में विभिन्न फसलों के मिनी किट दिए जाते हैं। रबी के सीजन में सरसों की मिनी किट आ गई है। लेकिन प्वाइंट ऑफ सेल मशीन (पीओएस) न मिलने से मिनी किट वितरण शु्रू नहीं हो पाया है।
शासन द्वारा किसानों को बोआई के लिए फसलों के मिनी किट निशुल्क वितरित होते हैं। कृषि विभाग द्वारा पहले यह मिनी किट लाभार्थी किसानों का आधार कार्ड लेकर दी जाती थी। इस बार शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत किसानों को पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। तब किट दी जाएगी। लेकिन अब तक पीओएस न मिलने से किट वितरण शुरू नहीं हो सका है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डाॅ. गगनदीप सिंह ने बताया कि सरसों की मिनी किट आई है, लेकिन पीओएस अभी नहीं मिली है। जिसके कारण किट नहीं बांटी जा रही है।