फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पेशी के लिए आया बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार, कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी

Wed, 05 Apr 2023 07:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

यूपी के आजमगढ़ स्थित दीवानी न्यायालय में बुधवार को पेशी पर आया एक बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आधे घंटे के अंदर ही उसे दबोच लिया गया। घटना को लेकर पूरे न्यायालय में अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन
कोर्ट से फरार बदमाश को पुलिस ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ स्थित दीवानी न्यायालय में बुधवार को पेशी पर आया एक बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन कई थानों की पुलिस कोर्ट पर पहुंच गई। आधे घंटे के अंदर ही पुलिस ने फरार बंदी को कोर्ट परिसर में छत से पकड़ लिया। घटना को लेकर पूरे न्यायालय में अफरातफरी मच गई थी।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी निवासी सचिन पुत्र महेंद्र एनडीपीएस एक्ट में आरोपी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को पेशी के लिए सचिन को दीवानी न्यायालय लाया गया था। कोर्ट में पेशी से पहले ही लगभग चार बजे वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया।

//
विज्ञापन




बंदी को साथ लेकर आए और कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी।

विज्ञापन

कुछ ही देर में काफी संख्या में पुलिस फोर्स न्यायालय परिसर में पहुंच गई। आधे घंटे के अंदर ही सचिन को कांस्टेबल विनोद कुमार यादव ने एक न्यायिक अधिकारी कक्ष के छत से पकड़ लिया। तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें