फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर विवाद

Thu, 12 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव में बुधवार को शव दफनाने की बात पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। इससे गांव में तनाव की स्थित उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम मार्टीनगंज पहुंचे। जमीन की पैमाइश कराकर विवाद को शांत कराया।
विज्ञापन


महुजा नेवादा गांव निवासी सहूद खान (50) पुत्र स्व. जुम्मन की मौत हो जाने के बाद परिवार के लोग बुधवार की सुबह उसकी लाश गांव के कब्रिस्तान में दफनाने के लिए कब्र खोद रहे थे। इसीबीच गांव के दूसरे समुदाय के लोग वहां पहुंच गए और कब्र खोदने वाली जगह को ग्राम समाज की जमीन बताकर रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों तरफ के लोग आमने-सामने हो गए।

तनाव की सूचना मिलने पर एसडीएम मार्टीनगंज अशोक कुमार सिंह, सीओ लालगंज राधेश्याम एसओ बरदह के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम राजस्व कर्मचारियो को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई तो जिस स्थान पर कब्र खोदी जा रही थी। वह जमीन कब्रिस्तान की निकली। इसके बाद अधिकारीगण दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत कराया और कब्र खोदवाकर सहूद की लाश को दफन करवाया गया।
विज्ञापन


एसडीएम मार्टीनगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे जमीन का सीमांकन कराकर कब्रिस्तान और ग्राम समाज की जमीन को अलग करवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें