फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर बंद होने पर किया हंगामा

Tue, 09 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
डाकघर बंद होने पर किया हंगामा
विज्ञापन
सोमवार को सफाईकर्मी पद के लिए आवेदन करने पहुंचे आवेदकों ने डाकघर जल्दी बंद होने पर आजमगढ़-गोरखपुर हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवेदकों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। बताते चलें कि वर्तमान में संविदा पर सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए जनपद ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर की पोस्टआफिसों पर आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसे देखते हुए हेड पोस्टआफिस में अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं इसके बाद भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को लाटघाट स्थित उपडाकघर पर आवेदकों की भारी भीड़ जमा थी। रजिस्ट्री करने के लिए डाक टिकट की मारामारी हो रही थी। वहीं दूकानदारों ने भी बेराजगारों की मजबूरी का भी जमकर फायदा उठाया। 27 रुपये के टिकट को 100 रुपये में बेचा। 

किसी तरह टिकट की व्यवस्था कर जब आवेदक पोस्ट आफिस पहुंचे तो अपराह्न एक बजे ही पोस्टआफिस में ताला लटका मिला। फिर क्या था आवेदकों ने पोस्टआफिस पर हंगामा करना शुरू कर दिया। लगभग ढ़ाई बजे उन्होंने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवेदकों को समझाने का प्रयवस किया लेीकिन वह पोस्टआफिस को खोले जाने की मांग पर अड़े रहे। आवेदकों ने रजिस्ट्री टिकट ब्लैक में बेचे जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एक घंटे लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस ने पोस्ट आफिस को खुलवाया तब आवेदकों ने जाम को समाप्त किया। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस मौके पर अरविंद यादव, सोनू यादव, विनय कुमार, रविंद्र, राजेश यादव, संतोष गोंड, अवधेश, विरेंद्र आदि आवेदक शामिल थे। पोस्ट मास्टर विंदेश्वरी वर्मा ने कहा कि रजिस्ट्री अधिक हो गई है। इसलिए पोस्ट आफिस बंद हो गया। रही बात टिकटों के ब्लैक की तो ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें