फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर और बालक की मौत

Thu, 10 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निजामाबाद कस्बे के ठाकुरद्वारा चौक पर गुरुवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप से कुचलकर बालक की मौत हो गई। जबकि अहरौला थाने के सुक्खीपुर मोड़ पर बुधवार की रात साढ़े आठ बजे अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय बालक अपने बड़े भाई को बुलाने के लिए सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन


निजामाबाद कस्बा निवासी शुभम गोंड़ (12) पुत्र श्रवण तीन भाइयों में छोटा था। वह कक्षा सात का छात्र था। निजामाबाद कस्बे के ठाकुरद्वारा चौक मुहल्ला निवासी पारस गुप्ता नई पिकअप खरीदे हुए हैं। गुरुवार की सुबह 8.30 बजे शुभम अपने बड़े भाई को बुलाने के लिए सड़क पार कर रहा था। जबकि पारस का 17 वर्षीय बेटा ज्वाला अचानक ही पिकअप को स्टार्ट कर दिया और वह अनियंत्रित होकर शुभम को टक्कर मार दिया।

शुभम गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर, अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी कामरान (16) पुत्र मंजूर अहमद मंगलवार की शाम पवई थाने के कोनी गांव निवासी मंजे (19) पुत्र शबरे आलम के साथ अपने किसी रिश्तेदार को छोड़ने गया था। लौटते समय रात 8.15 बजे जैसे ही यह दोनों सुक्खीपुर मोड़ पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें कामरान और मंजे गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कामरान की मौत हो गई। जबकि मंजे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। कामरान चार भाइयों में छोटा था। वह फुलवरिया बाजार में एक सिलाई की दूकान पर काम करता था। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे पोस्टमार्टम होने के बाद घर वाले शुभम गोंड़ की लाश लेकर घर पहुंचे और घटनास्थल ठाकूरद्वारा चौक पर उसकी लाश लखकर जाम लगा दिए। इस दौरान लोग अपनी-अपनी दूकानें बंद कर दिए और जाम में शामिल हो गए। जामकर्ता शुभम के घर वालों को आर्थिक सहायता और उच्चाधिकारी के बुलाने की मांग कर रहे थे। लेकिन जाम लगने के ढाई घंटे बाद तक कोई अधिकारी या थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें