फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर 49 हजार की लूट

Thu, 26 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
निजामपुर गांव के पास बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर 49 हजार रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश अहरौला बाजार की ओर भाग निकले। बदमाशों की गोली से घायल युवक अपने चचेरे भाई की मदद से माहुल पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी। कुछ ही देर में वहां एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ बूढनपुर समेत कई थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। घायलों का सीएचसी पवई में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव निवासी पिंटू राजभर (23) पुत्र वंशू अपने घर का निर्माण करवा रहा है। सामान गिराने के लिए उसे रुपये की आवश्यकता थी। बुधवार की दोपहर वह अपने चचेरे भाई रिंकू राजभर के साथ यूनियन बैैंक माहुल पहुंचा और खाते से 49 हजार रुपये निकालकर घर जाने लगा। दोनों भाई एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक पिंटू राजभर चला रहा था।

जैसे ही यह निजामपुर गांव के सीवान में पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश इन्हें ओवरटेक करते हुए गाड़ी रोकने का इशारा किए। संकेत के बाद भी बाइक न रोकने पर बदमाश पिंटू को लक्ष्य कर गोली चला दिया। गोली बाएं हाथ में लगने से घायल होकर पिंटू बाइक समेत गिर गया। इस दौरान रिंकू को भी चोटें आई। दोनों भाई अभी संभल भी नहीं पाए थे कि बदमाश उनके कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब से 49 हजार रुपये लेकर अहरौला बाजार की तरफ भाग गए। घटना के बाद घायल दोनों भाई किसी तरह से माहुल पुलिस चौकी पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण, सीओ बूढनपुर के अलावा एसओ अहरौला, पवई और फूलपुर के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। उनकी पहचान के लिए बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 

सेल्समैन से दिनदहाड़े तीस हजार की लूट : तरवां थाना क्षेत्र के नवरसिया गांव के पास बुधवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने रसोई गैस एजेंसी के सेल्समैन को तमंचा के बल पर धमकाकर उसके पास से 30 हजार रुपये, दो मोबाइल और गाड़ी की चाबी लूट लिया। बदमाशों ने उसे फायरिंग कर रोका था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

लालगंज बाजार में स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर देवगांव कोतवाली के मूसऊपुर गांव निवासी विजयशंकर यादव सेल्समैन है। बुधवार को विजय पिकअप पर रसोई गैस का सिलेंडर लादकर सप्लाई देने गया था। उसके साथ लालगंज बाजार निवासी मुकेश कुमार भी था। पीड़ितों ने बताया कि जैसे ही तरवां बाजार से थोड़ा आगे बढ़े कि किसी ने फोन कर सिलेंडर मांगा। विजयशंकर ने सिलेंडर देने से मना कर दिया।

जैसे ही नवरसिया गांव के पास पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवरटेक करते हुए गाड़ी रोकने का इशारा किए। गाड़ी न रोकने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। भयभीत सेल्समैन ने गाड़ी रोक दी। बदमाश तमंचा सटाकर करीब 30 हजार रुपये, मोबाइल, गाड़ी की चाबी लेकर पल्हना बाजार की ओर भाग गए। सीओ लालगंज, एसओ तरवां, देवगांव और स्वाट टीम के लोग पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। एसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस को कुछ नंबरों की जानकारी मिली है जिनका रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें