फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को देख मंडप से भागा सिपाही

Fri, 29 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में आर्म फोर्स में तैनात सिपाही की शादी में गुुरुवार की रात उसकी प्रेमिका के पहुंच जाने पर वह मंडप से भाग गया। जबकि सच जानने के बाद दूल्हन और उसके पिता ने शादी से इंकार कर दिया। तरवां थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। पंचायत के बाद पुलिस ने दूल्हन के पिता को खर्च दिलवाया और प्रेमिका को सिपाही के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने भेज दिया।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र रामअवध छत्तीसगढ़ में आर्म फोर्स का सिपाही है। उसकी शादी तरवां थाना क्षेत्र के शिवप्रसाद राम की बेटी से तय हुई। गुरुवार की रात सुशील बारात लेकर शिवप्रसाद के घर पहुंचा। बाराती द्वारपूजा की तैयार कर रहे थे, तभी गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की साधना पुत्री लालती पहुंची।

शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क हाथ में माचिस लिए शिवप्रसाद के दरवाजे पहुंच गई। साधना ने लड़की के घरवालों को सुशील की सच्चाई बताई। उसका कहना था कि सुशील और उसके बीच बीते आठ वर्ष से संबंध है। अपनी प्रेमिका साधना के बारात में पहुंचने पर सुशील भाग गया। जबकि साधना ने चेतावनी दी कि यदि शादी हुई तो वह यहीं पर आग लगाकर जान दे देगी। तरवां थाने की पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाने चली आई।
विज्ञापन


साधना के घरवालों को भी बुलवाया गया। शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष तरवां राजेश सिंह ने सुशील के पिता से शिवप्रसाद को खर्च हुए साढ़े चार लाख रुपया दिलवाया। साधना के घरवालों को सुशील के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने केे लिए दुल्लहपुर थाने भेज दिया। बाराती बगैर जलपान के वापस लौट गए। 

दहेज में मांगी भैंस तो पिता और दूल्हे को बनाया बंधक : रौनापार थाने के बनकटिया गांव में शुक्रवार की सुबह शादी के बाद मंडप में खिचड़ी खा रहा दूल्हा दहेज में भैंस न मिलने से नाराज होकर दुल्हन को घर ले जाकर बताने की धमकी दी। इससे नाराज दुल्हन ने शादी तोड़ दी। उसके घर वाले दूल्हा और उसके पिता को बंधक बना लिए। शुक्रवार की दोपहर तक दोनों लोग यहीं बंधक बने थे। घरवाले शादी में खर्च की रकम देने पर उन्हें छोड़ने की बात कह रहे थे।

सीमा मौर्य पुत्री अंगद की शादी मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाने के भादो गांव निवासी हरिलाल मौर्य पुत्र महावीर के साथ तय थी। हरिलाल गुरुवार की शाम बारात लेकर बनकटिया पहुंचा। शादी होने के बाद शुक्रवार की सुबह मंडप में खिचड़ी खिलाने की रस्म की जा रही थी। हरिलाल ने दहेज में भैंस या पड़िया मांग रहा था। घरवाले बाद में देने की बात कह रहे थे क्योंकि भैंस दो माह पहले ही बच्चा दी है।

हरिलाल की डिमांड न पूरी होने पर उसने दुल्हन को धमकी दी। पति के इस जिद की जानकारी सीमा को हुई तो वह सभी के समक्ष शादी तोड़ दी। उसके घरवालों ने हरिलाल और उसके पिता महावीर को बंधक बनाकर शादी में खर्च हुए 1.22 लाख रुपये चुकाने के बाद ही छोड़ने की बात कहे। समाचार लिखे जाने तक पिता-पुत्र बंधक बने हुए थे। जबकि घरवाले रुपये का प्रबंध करने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें