फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के आरोप में लगाया करेंट वीडियो वायरल

Sat, 15 Jul 2017 11:26 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
Mobile
विज्ञापन

विज्ञापन
सरायमीर। कस्बे में मोबाइल चोरी के आरोप में चोर की पिटाई और उसे करेंट लगाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। एसपी से शिकायत के बाद नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।पठान टोला निवासी अदनान पुत्र अखलाख की कस्बे में कपड़े की दुकान है। आरोप है कि अदनान और साथियों ने 12 जुलाई की रात शिव कुमार पुत्र गोपालदास निवासी शेरवा को मोबाइल चोरी करने के शक में पकड़ लिया।
विज्ञापन


मारपीट के साथ ही उसे करेंट के शॉक दिए गए। इसकी वीडियो भी बनाई गई। इसके आरोपियों ने शिवकुमार को बदहवासी की हालत में छोड़ दिया। उसका निजी अस्पताल में इलाज किया गया। आरोपियों  ने शनिवार को करेंट लगाने की वीडियो वायरल कर दी। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो वीडियो के साथ एसपी के पास पहुंच शिकायत की। इसके बाद शनिवार रात अदनान समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें