फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी बनाकर कुत्तों को खिला देता

Sun, 28 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुदस्सिर को शव को ठिकाने लगाने के लिए मोहम्मद ईशा उसके टुकड़े करके  उसकी बिरयानी बनाना चाहता था, जिसे वह कुत्तों को खिलाकर सबूत मिटा देता। इस काम में उसने एक कसाई की मदद लेनी चाही लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


हारकर ईशा किराए पर गैस चूल्हा और भगौना लेकर आया और मुदस्सिर के शव को उबालने लगा। पुलिस से पूछताछ में बिलरियागंज कस्बे के मो. ईशा ने पुलिस से यह बात कही। उसने बताया पत्नी काफिया ने धोखे से शुक्रवार की रात मुदस्सिर (18) को बुलाया और मैने हथौड़ा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।


 बिलरियागंज थाने के नसीरपुर गांव निवासी मुदस्सिर (18) जामियतुल फलाह मदरसे से हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। करीब तीन माह पूर्व मुदस्सिर बिलरियागंज कस्बे के मो. ईशा की बेटी से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मुदस्सिर ने माशूका को बात करने के लिए एक मोबाइल और कुछ रुपये दिए थे। ईशा ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसे इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई।
विज्ञापन


उसने बेटी को काफी समझाया लेकिन वह प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसने मुदस्सिर को रास्ते से हटाने की ठान ली। शुक्रवार की शाम को पत्नी काफिया से बेटी बनकर मुदस्सिर को फोन करने को कहा।

फोन पर काफिया ने मुदस्सिर को बताया कि आज अम्मी-अब्बू शादी में गए हैं। वह घर में अकेले रहेगी। उसके बाद मुदस्सिर ईशा घर पहुंचा और सीधे बेटी के कमरे में चला गया। वहां काफिया को देखकर अचकचा गया और लौटने लगा तो ईसा की पत्नी ने उसे बुलाकर कुर्सी पर बैठा लिया। दोनों बात कर रहे थे तभी पीछे से ईसा ने हथौड़े से मुदस्सिर के सिर पर जोर से हथौड़ा मारा और उसकी मौत हो गई। ईसा और उसकी पत्नी ने पहले से ही बेटी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था।

 मुदस्सिर की मौत के बाद उनको शव को ठिकाने लगाने की चिंता सताने लगी। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी ने पहले शव को जलाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अचानक उसे खयाल आया कि यदि वह शव को बोटी-बोटी काट कर उसकी बिरयानी बनाकर कुत्तों को खिला दे तो इससे छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए उसने एक कसाई को बुलाया लेकिन वह साथ देने को तैयार नहीं हुआ।

इसके बाद ईसा किराए पर बड़ा गैस चूल्हा और भगौना लेकर आया। दूसरे तल पर जाकर वह मुदस्सिर के शव को उबालने लगा था। तभी इसकी भनक मुदस्सिर के परिवारीजन और पुलिस वालों को हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी मो. ईसा को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसकी पत्नी काफिया की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें