फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर के चार हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मधशिया गांव निवासी डांसर हरेंद्र पासवान की हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने रविवार की अलसुबह सोफीपुर गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी एसपी ग्रामीण अशोक कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक की शादीशुदा बहन से डांसर प्रेम करता था। इसलिए प्रेमिका के भाई ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और हत्या कर लाश गांव के बाहर नहर पुल के नीचे फेंक दिया।

एसपी ग्रामीण के अनुसार तहबरपुर थाने के मधशिया गांव निवासी हरेंद्र पासवान एक नाच मंडली में डांसर था। हरेंद्र का उसके गांव के ही एक शादीशुदा लड़की से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी लड़की के भाई को हुई तो वह हरेंद्र की हत्या की योजना बनाया। 30 दिसंबर की शाम को गांव का मोदी धोबी नामक युवक हरेंद्र को घर से बाजार लाया। जहां उसके गांव के मनीष राय, पिंटू पुत्र श्यामलाल, बलिराम राम मौजूद थे।
विज्ञापन


बाजार में यह पांचों लोग एक साथ शराब पीए। दारु की दूकान में ही इनके बीच कहासुनी होने लगी। घर जाते समय इन चारों ने मिलकर हरेंद्र को लात, घूसों से पीटकर अधमरा कर नहर में फेंक दिए लेकिन कुछ देर बाद पुन: पहुंचे और बेहोश हरेंद्र का गला रेंतकर पुल के नीचे डाल दिए।

एक जनवरी की शाम गांव के कुछ लोग शौच करने उस तरफ गए तो हरेंद्र की लाश दिखी। घटना के संबंध में हरेंद्र के पिता ने तहरीर देकर मोदी धोबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जांच में लगे एसओ तहबरपुर सुनील सिंह ने मोदी से पूछताछ की तो उसने आरोपियों का नाम बताते हुए राज उगल दिया। उसकी निशानदेही पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें