फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के खदेड़ने पर बाइक छोड़ भागे बदमाश

Sat, 21 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में गुरुवार की रात एक कालेज के प्रबंधक के घर लूटपाट करने पहुंचे बदमाशों को गांव के लोगों ने खदेड़ दिया। इस दौरान बदमाश दो बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया है। बदमाशों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


राजेपुर गांव निवासी सभाजीत सिंह एक काॅलेज के प्रबंधक हैं। गुरुवार की रात वह अपने छत पर सोए हुए थे। रात करीब 12 बजे के आसपास दो बाइक पर सवार छह बदमाश उनके घर का चक्कर लगा रहे थे। दो चक्कर लगाने के बाद बदमाशों दरवाजे के बाहर बाइक खड़ी कर दी। तभी छत से सभाजीत ने उनसे कारण पूछा। इतने में ही एक बदमाश ने सभाजीत पर गोली चला दी।

संजोग रहा कि सभाजीत बच गए और उन्होंने तुरंत अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाब दिया। ताबड़तोड़ दो गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल गए और बदमाशों को ललकारते हुए दौड़ा लिया। पहले तो बदमाशों ने लोगों में भय फैलाने के लिए फायरिंग की लेकिन गांव वालों के साहस के आगे उन्हें नतमस्तक होना पड़ा। बदमाश भागने के लिए बाइक स्टार्ट करने लगे। हड़बड़ी में गाड़ी न चालू होने पर सभी बाइक छोड़कर पैदल ही भाग गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बदमाशों का करीब आधा किलोमीटर तक उनका पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। इस घटना से आसपास गांव के लोग भी जग गए। रात करीब एक बजे एसओ बरदह नागेश उपाध्याय, चौकी प्रभारी ठेकमा विज्ञानकर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी डा. विपिन ताडा ने बताया कि उनकी बाइक पुलिस के कब्जे में है। अभी बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। उनका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें