फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को घायल कर एक लाख लूटे

Thu, 11 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
सेहरी गांव में स्थित मझुई नदी पुल पर गुरुवार की सुबह आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने पशु व्यापारी को घायल कर एक लाख रुपये लूट लिया। बदमाश एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में थे। वे पवई बाजार की ओर भाग गए। मौके पर पवई और अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाने की पुलिस करीब एक घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में सीओ फूलपुर के निर्देश पर जैतपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। घटना के समय व्यापारी रुपये लेकर भैंस खरीदने जा रहा था। बदमाश उसके पीछे लगे हुए थे।
विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय पुत्र हौसिला पशु व्यापारी हैं। गुुरुवार की सुबह जयप्रकाश भैंस खरीदने के लिए एक लाख रुपये लेकर अंबेडकरनगर जिले में जा रहे थे। सुलेमापुर चौराहे पर बाइक खड़ी कर चाय पी। जयप्रकाश के मुताबिक जिस दूकान पर वह चाय पी रहे थे, ठीक बगल में स्थित दूकान पर एक बाइक पर सवार तीन युवक भी रुककर चाय पीए। जयप्रकाश चाय पीने के बाद बाइक से चल दिया।

बदमाश भी उसके पीछे लग गए। जैसे ही व्यापारी पवई थाना क्षेत्र के सेहरी गांव में स्थित मझुई नदी पुल पर पहुंचा कि बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। यह स्थान अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र और पवई थाना क्षेत्र का बार्डर है। बाइक सवार दो बदमाश जयप्रकाश को रोककर रुपये छीनने लगे। एक बाइक स्टार्ट कर बैठा था। हाथापाई के बीच जयप्रकाश ने एक बदमाश को पटक दिया लेकिन दूसरा फायर कर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन


जयप्रकाश ने सूचना पवई थाने की पुलिस को दी। सीओ फूलपुर पवई थाने की पुलिस को लेकर पहुंच गए लेकिन घटनास्थल जैतपुर थाना क्षेत्र में होने पर वहां की पुलिस को बुलाया गया। दोनों थानों के बीच करीब एक घंटे तक बहस हुई। सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह के हस्तक्षेप पर जैतपुर पुलिस कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें