फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस रुपये के विवाद में अंडा विक्रेता को पीटा

Sun, 12 Mar 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
asi beaten
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में शनिवार की शाम बीस रुपये के विवाद में अंडा विक्रेता को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसका ठेला आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों में जुटी हुई है।  अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार निवासी पवन कुमार पुत्र नगीना अंडा का ठेला लगाता है।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम अहरौला थाना क्षेत्र के चखेरु गांव निवासी अतुल शर्मा पुत्र रमेश, माहुल बाजार निवासी सुनील यादव पुत्र रामजीत, अशोक यादव पुत्र सीताराम और रिंकू यादव अंडा खाने पहुंचे। चारों मिलकर 70 रुपये का अंडा खाए और 50 रुपये देकर जाने लगे। पवन कुमार ने जब इन चारो से 20 रुपये और मांगा तो मनबढ़ उससे झगड़ा करने लगे।

कहासुनी होने पर पवन को लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। उसका ठेला भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होने पर बाजार के लोग जब तक मौके पर इकट्ठा होते कि आरोपी फरार हो गए। घटना के संबंध में पवन कुमार ने इन चारों के विरुद्ध अहरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ बूढनपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  आशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें