फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने कराया चौकीदारों को जिम्मेदारी का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। थाना परिसर में रविवार को सीओ सदर मो. अकमल खां की अध्यक्षता में चौकीदारों की बैठक हुई। इस दौरान ठंड से बचने के लिए सभी चौकीदारों को कंबल का वितरण किया गया। सीओ ने चौकीदारों से कहा कि आप लोग अपने कार्यों के प्रति विशेष ध्यान दें। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। कोई भी चौकीदार घटनास्थल से तभी हटेगा। जब तक मौके पर थाना प्रभारी या कोई अधिकारी नहीं पहुंच जाता। सीओ ने कहा कि किसी भी घटना की सूचना देने मात्र से ही चौकीदार की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती, बल्कि गतिविधियों पर नजर रखते हुए इसकी भी जानकारी दें। मुबारकपुर थाने में आयोजित कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीओ सदर कस्बा में स्थित एक डिजिटल पैथोलाजी एवं एक्सरे सेंटर का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक मंजय सिंह, एसआई देवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मुबारकपुर कौशल पाठक, जिला पंचायत सदस्य मो. जियाउल्लाह अंसारी, बब्बन लाल श्रीवास्तव, संजय मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें