फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा शकुन के खिलाफ एफआई दर्ज किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी ने हिंदी महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पूजा शकुन ने 30 जनवरी को गांधी जयंती पर गांधी जी के चित्र पर गोली चलाने के साथ नाथू राम गोडसे अमर रहे का नारा लगाया था। इसी के विरोध में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जुलूस निकाला गया। कांग्रेसियों ने ऐसा घृणित कार्य करने वाली पूजा शकुन व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस बापू ने अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से देश को आजाद कराया, उनके प्रति इस तरह का व्यवहार घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा कार्य करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी। जुलूस में चंद्रपाल यादव, गुफरान अहमद, राजबली राम, श्यामधारी राम, बेलाल अहमद, श्यामदेव यादव, मोहम्मद शाकिर, मुन्नू यादव, डा. रमेश चंद्र शर्मा, ब्रजेश नंदन पांडेय, इंदल सिंह, महताब आलम, तेज बहादुर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें