फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आकर भट्ठा मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आकर भट्ठा मजदूर की मौत
विज्ञापन

बलरामपुर। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारमऊ गांव के पास शनिवार की देर शाम पिकअप की चपेट में आकर भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सीधाई गांव निवासी 40 वर्षीय रामधनी पुत्र सोभरन फूलपुर क्षेत्र स्थित भट्ठे पर मजदूरी करता है। शनिवार की शाम वह पैदल कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामधनी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन


चुल्ले के सहारे फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदापुर गांव निवासिनी 24 वर्षीया समता पत्नी रवि कुमार का शव शनिवार की देर शाम संदिग्धावस्था में छत के चुल्ले से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो मायके वालों के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतका का मायका मुबारकपुर थाना क्षेत्र के महरूपुर में बताया जाता है। मायके वालों ने किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका दो पुत्रों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें