फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर से कुचलकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव में स्थित हाइडिल के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित डंपर से कुचलकर छात्र की मौत हो गई। वह स्कूल की छुट्टी होने पर पैदल घर लौट रहा था। छात्र अंकुर (12) पुत्र लालजी शहर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव का निवासी था। वह क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। दो बहनों का इकलौता भाई अंकुर शनिवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर पैदल घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव में स्थित हाइडिल के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहा अनियंत्रित डंपर से टक्कर लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद डंपर लेकर चालक भाग रहा था, लेकिन लोगों ने पीछा कर डंपर और चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर लोग जब तक घायल छात्र को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें