बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने के मुजफ्फरपुर गांव निवासी पूनम देवी (36) पत्नी ओमप्रकाश मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह अपने मायके से लौटी थी। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। पूनम का पति ओमप्रकाश दुबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दो बच्चों अभिषेक (17) और बेटी पायल (9) की मां पूनम का मायका रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव में था। वह बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। मंगलवार की सुबह घर लौटी थी। रात को पूनम बच्चों के साथ सोई हुई थी। मंगलवार की सुबह पूनम की सास जब किसी काम से उसके कमरे में गई तो भीतर उसकी लाश कच्चे मकान के धरन के सहारे लटक रही थी।