मेजवां। फूलपुर कोतवाली पुलिस बुधवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। जिसे वह घटना के बाद से ही गांव के एक व्यक्ति के हाते में छिपाकर रखा था। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक झकहा गांव निवासी फहम (21) पुत्र शकील अहमद के गांव के अबुलाश पुत्र अबूजर से पुरानी रंजिश चलती थी। 14 जून की रात करीब दस बजे फहम गांव में कहीं जा रहा था। रास्ते में अबुलाश अपने मित्र अबैदा पुत्र अतीक के साथ घात लगाकर खड़ा था। यह दोनों फहम को पकड़े और चाकू मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद अबुलाश गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अबैदा अभी भी फरार है। फूलपुर कोतवाली पुलिस कोर्ट के आदेश पर अबुलाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू झकहा गांव निवासी शाहिद के हाते से बरामद हुआ। जिसे वह छिपाकर रखा था। पुलिस अबुलाश को जेल में सौंप दिया। साथ ही अबैदा की तलाश जारी है।