फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद बाजार, तरवां थाने के चौकी मंदिर, रानी की सराय के बेलइसा गांव के पास बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र का फालोअर भी शामिल है। पुलिस इन सभी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। निजामाबाद संवाददाता के मुताबिक कप्तानगंज थाने के मठगोविंद गांव निवासी नेहा यादव (20) पुत्री गिरधारी गुरुवार की सुबह अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव की बाइक पर बैठकर जौनपुर जा रही थी। जैसे ही वह निजामाबाद बाजार में पहुंची कि अनियंत्रित ट्रक से बाइक में टक्कर लग गया। इसमें नेहा गंभीर रुप से घायल हो गई। जबकि धर्मेंद्र बाल-बाल बच गया। लोग जब तक नेहा को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह दो बहनों में छोटी थी। पल्हना संवाददाता के मुताबिक तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव निवासी बबलू (40) पुत्र सुरेश राम बाजार में सब्जी का ठेला लगाता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे बबलू अपने बेटे बंटी (12) के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही पिता-पुत्र तरवां थाने के चौकी मंदिर के पास पहुंचे कि अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बंटी दो भाई में बड़ा था। सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो जाने से गांव और परिवार में कोहराम मचा है। बलरामपुर संवाददाता के मुताबिक मेंहनगर कस्बा निवासी देवनाथ (55) पुत्र लौटू राम डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र के यहां फालोअर था। बुधवार की शाम वह डीआईजी आवास से साइकिल लेकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलइसा गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई। देवनाथ चार बेटों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें