मुबारकपुर। एससी-एसटी एक्ट पर कोर्ट के फैसले के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान मुबारकपुर थाने के पास भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता के वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भाजपा नेता आफ़ताब मिर्जा पुत्र वहाबुद्दीन निवासी सिरसाल के वाहन पर बीजेपी का झंडा देख प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की थी।