फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट के लेनदेन में भट्ठे पर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार की सुबह ईंट लेने के विवाद में भट्ठा मालिकों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। जिनका इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष से रौनापार थाना क्षेत्र के रैचंदपट्टी गांव निवासी अनिरुद्ध पटेल (50), रशूलपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश (50) उसका बेटा अवनीश (25) तथा दूसरे पक्ष से रौनापार थाने के सोन गांव निवासी आसिफ (35), तारिक (32) पुत्रगण रईश का नाम शामिल है। रईश का रौनपार थाने के रामनगर गांव में ईट भट्ठा है। जबकि अनिरुद्ध सिंह पटेल का दूसरे गांव में भट्ठा है। वह शनिवार को रईश के भट्ठे पर पहुंचा और पुराने ईंटों की मांग की। बातचीत के दौरान इनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें यह पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामले में बीच बचाव किया। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने चंद्रप्रकाश और उसके बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य लोगों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें