फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के तिग्गीपुर मस्जिदिया में शनिवार की सुबह कब्रिस्तान में शव दफनाने के विवाद में दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। एक पक्ष जमीन को कब्रिस्तान बता रहा था तो दूसरा खेल का मैदान कह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराते हुए शव दफन करवाया।
विज्ञापन

तिग्गीपुर मस्जिदिया गांव निवासी अख्तरी पत्नी लल्लू कुरैशी की शुक्रवार की रात मौत हो गई। शनिवार को परिवार के लोग लाश लेकर गांव के कब्रिस्तान में दफनाने के लिए पहुंचे। तभी गांव का दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया और जमीन का खेल का मैदान बताते हुए कब्र खोदने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसओ निजामाबाद सुरेंद्र यादव पहुंच गए और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराकर शव को वहीं पर दफन करा दिया। बता दें कि गांव के कब्रिस्तान से सटी हुआ ग्राम समाज की जमीन है। जिसे लोग खेल का मैदान भी कहते हैं। कब्रिस्तान से सटा होने की वजह से जैसे ही कोई शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान में जाता है तो कब्र को लेकर विवाद खड़ा हो जाता है। इसको लेकर गांव में कई बार विवाद हुआ। लेकिन अभी तक इस संवेदनशील मुद्दे का हल नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें