फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थानाक्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव में सोमवार की रात करीब दस बजे कुर्बानी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट और हवाई फायरिंग भी हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया और पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। मंगलवार को दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने बगैर कोई कार्रवाई किए सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

हुसैनाबाद में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। बकरीद के दिन एक पक्ष प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देना चाहता था, जबकि दूसरे पक्ष ने विरोध किया। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस पहुंची और पशुओं की गिनती और फोटो खींचकर कुर्बानी न करने की चेतावनी देकर लौट गई। उसके बाद गांव में विवाद और बढ़ गया। सोमवार की रात करीब दस बजे दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच मारपीट और हवाई फायरिंग की गई। लाठी-डंडे की चोट से साजिद (26), अफकार (45), फैजान (16), फखरुद्दीन (45) सहित पांच लोग घायल हो गए। गोली चलने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले को शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल भेजवा दिया। सभी का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर सुलह कर लिया। इसलिए पुलिस ने बगैर कोई कार्रवाई किए ही सभी को छोड़ दिया। सीओ सदर मो. अकमल ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है। दोबारा कोई विवाद न करने का आश्वासन दिया है। इस पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें