आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव स्थित कांशीराम आवास मेें शुक्रवार की शाम हुए एनकाउंटर में ढेर सुजीत सिंह बूढ़वा 11 अगस्त की रात पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया था। फरारी के बाद से ही वह आतंक मचा दिया था। एसपी ग्रामीण नरेंद्र सिंह के मुताबिक अतरौलिया थाने के बूढनपुर चौक से रामपुर पुलिस को धक्का देकर फरार हुआ सुजीत सिंह बुढ़वा ने 13 अगस्त की शाम तरवां थाने में एक बाइक लूटा। इसके बाद 16 अगस्त को जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर बाजार के पास से अपनी बाइक छोड़कर एक आपाचे लूट किया। साथ ही जौनपुर के ही मड़ीयाहू में गोली मारकर बैंक लूटने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान उसकी मोबाइल और पिस्टल वहां गिर गई। इसके बाद वह भागकर मऊ पहुंचा और सरायलखंसी जिले मेें एक व्यापारी से 1.50 लाख रुपये लूटा। वहां से रौनापार थाना क्षेत्र से एक पल्सर बाइक लूट किया। जौनपुर में सुजीत की मोबाइल गिर जाने के बाद से पुलिस उसका लोकेशन नहीं ले पा रही थी कि इसीबीच रंगदारी मांगे जाने और फोन नंबर उपलब्ध हो जाने के बाद पुलिस का काम आसान हो गया।