जमीन के विवाद में मारपीट, सात घायल, एक गंभीर
बलरामपुर (ब्यूरो)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया गांव में गुरुवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने एक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जिसे परिवार के लोगों शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हुए हैं। वहां हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल होने वालों में श्रीराम चौहान (58) उसकी पत्नी उर्मिला देवी (56) उसका बेटा धनंजय (12), भीष्म (18) तथा दूसरे पक्ष से श्रीनिवास चौहान (56) उसका बेटा सूरज (15) और दीपक (19) शामिल है। यह सभी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया गांव के निवासी हैं। दोनों आपस में सगे भाई हैं। इनके बीच जमीन के बंटवारे का विवाद चलता है। गुरुवार की सुबह उसी के चलते दोनों के परिवार में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें यह सभी घायल हो गए। गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने श्रीराम को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।