फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर करें प्रभावी कार्रवाई, नहीं तो नपंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रीन बेल्ट एवं पार्क भू उपयोग की भूमि के बानामे पर रोक के बाद शासन की ओर से ऐसे क्षेत्रों में हुए अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव ने अपने आदेश में कहा कि बार-बार निर्देश के बाद भी अवैध निर्माण हो रहे हैं। लापरवाही पर उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन के लगातार निर्देश के बाद भी प्राधिकरण के प्रतिबंधित क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया गया है। एडीए के गठन के बाद महायोजना पर प्राधिकरण काम करने में नाकाम रहा। इसका परिणाम रहा कि नगर क्षेत्र से सटे हर इलाके में जो प्राधिकरण क्षेत्र में आता है वहां अवैध निर्माण होते रहे। नगर के ग्रीनलैंड एरिया बवाली मोड़, रमायन पेट्रोल पंप, ठंडी सड़क, रैदोपुर, काली चौरा, जाफरपुर, मुंडा, सिधारी, नरौली, मुनरा सराय, जुनैदगंज, हाफिजपुर आदि क्षेत्र में अवैध निर्माण महायोजना को पलीता लगा रहे हैं। शासन ने ग्रीन बेल्ट और पार्क की जमीन के बैनामे पर रोक लगाने के साथ ही अवैध निर्माण को लेकर चेतावनी भी दी है। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नि तिन रमेश गोकर्ण ने कहा है कि शासन की ओर से लगातार अवैध निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामले शासन के भी संज्ञान में आ रहे हैं। अवैध निर्माण को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन से नकेल कसने के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। 26 के बाद बड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें