आजमगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अभियान के तहत मुबारकपुर के खुझिया निवासी प्रेमचंद यादव से दूध का नमूना लिया था। दूध को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया। जांच के दौरान दूध के नमूने में फैट कम पाया गया। मंगलवार को सुनवाई के दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह की अदालत ने आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेश कुमार मिश्र ने 26 मई 2017 को मुबारकपुर थाना क्षेत्र में खुझिया गांव निवासी दूध विक्रेता से प्रेमचंद यादव से दूध का नमूना लिया था। मंगलवार को हुई सुनवाई में एडीएम प्रशासन ने प्रेमचंद पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही अर्थदंड की धनराशि को एक माह के अंदर चालान के माध्यम से जमा करने का आदेश दिया है।