फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रिमांड लेकर पुलिस करेगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस के प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे जेल में निरुद्ध बदमाश प्रमोद यादव की रिमांड दे दी है। शनिवार को पुलिस उसे रिमांड पर लेकर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी लेगी। साथ ही घटना में प्रयुक्त असलहे आदि की बरामदगी करने का प्रयास करेगी। बता दें कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में स्थित पूजा गैस एजेंसी के मालिक भूपेंद्र यादव की आठ अप्रैल की शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एक बदमाश जितेंद्र चौहान की पहचान कर उसे गिरफ्तार की। उससे हुई पूछताछ के दौरान मेंहनगर थाने के गंजोर गांव निवासी प्रमोद यादव और मेंहनगर थाने के गोपालपुर गांव निवासी राकेश पासी का हाथ होने की जानकारी मिली। 18 जून को जहानागंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान राकेश पासी को पुलिस ने जहां मार गिराया। वहीं एनकाउंटर के भय से 29 जून को फरार प्रमोद यादव ने अदालत में सरेंडर कर दिया। गैस एजेंसी मालिक की हत्या में प्रयुक्त असलहा की बरामदगी और अन्य राज को जानने के लिए पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाह रही थी। गुरुवार को कोतवाल देवगांव विजय प्रताप सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रमोद को शनिवार का रिमांड दिया। कोतवाल ने बताया कि प्रमोद को आज रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें