फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख थानों पर तैनात होंगे चार निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों की तर्ज पर डीजीपी ओपी सिंह ने सीओ सर्किल के प्रमुख थानों पर चार इंस्पेक्टरों की तैनाती करने का निर्देश दिया है। बुधवार को जारी आदेश की प्रति मिलने के बाद एसपी योजना को अमलीजामा पहनाने की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। थानों पर तैनाती के बाद सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी बांटकर उनकी जवाबदेही तय कर दी जाएगी। इस पहल से जहां चुस्त कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी, वहीं अपराध नियंत्रण पर लगाम लगेगा। डीजीपी ओपी सिंह की तरफ से सभी जिलों के एसपी के लिए बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक सीओ सर्किल के प्रमुख थानों पर एक प्रभारी निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। इनके नेतृत्व में एक अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (प्रशासन), एक अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (अपराध), एक अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (कानून व्यवस्था) को तैनात किया जाएगा। सभी के काम अलग-अलग होने से थाना प्रभारी निरीक्षक का बोझ कम हो जाएगा। साथ ही बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण करने में आसानी होगी। प्रभारी के तौर पर तैनाती करते समय वरिष्ठताक्रम देखा जाएगा। इसी के आधार पर सभी की तैनाती की जाएगी। ऐसे में प्रभारी निरीक्षक ही सभी का दिन और रात ड्यूटी का निर्धारण करेंगे। इस पहल से पूर्व थानों की पूरी कमान एक एसओ या प्रभारी निरीक्षक के पास होती थी। इसी के कंधे पर कानून व्यवस्था, प्रशासन और अपराध पर नियंत्रण तक की जिम्मेदारी होती थी। बोझ के चलते अधिकारी का पूरा ध्यान काम में भी नहीं लग पाता था। जबकि मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में इस प्रकार की व्यवस्था बहुत पहले से चल रही है। रविशंकर छवि, एसपी ने बताया कि डीजीपी द्वारा सीओ सर्किल के प्रमुख थानों पर चार निरीक्षकों की तैनाती और उनका अलग-अलग कामों का निर्धारण करने का निर्देश दिया गया है। ईद का पर्व सकुशल संपन्न कराने के बाद इस प्रक्रिया पर विचार कर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें