फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारवसियों के विरोध पर भागे उपद्रवी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार की दोपहर बाजार बंद कराने और विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे दलित संगठनों के कार्यकर्ता जबरन नगर पंचायत अजमतगढ़ बाजार को बंद कराने के बाद नगर पंचायत जीयनपुर पहुंचे। यहां भी दुकानों को बंद कराने लगे। धंधे पर चोट होते देख बाजार के लोग इनके विरोध में खड़े हो गए। इस दौरान उपद्रवियों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक के साथ ही हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह फोर्स लेकर बाजार में पहुंच गए। पुलिस को देखते ही बाजार के लोगों ने उपद्रव करने वालों को खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस और बाजारवासियों को देख उपद्रव करने वाले भाग निकले। इस दौरान पुलिस बाजारवासियों की मदद से एक महिला सहित 15 लोगों को पकड़ा। बाद में बाजार के लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें खोल लीं और शाम चार बजे तक बाजार का माहौल पूरी तरह से सामान्य हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें