सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार गांव निवासी मोहन सोनकर के घर में बुधवार की रात चोर खिड़की तोड़कर भीतर घुसे और नगदी सहित डेढ़ लाख के सामान चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित मोहन सोनकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव का निवासी है। वह बुधवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के साथ सो गया। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर उसके मकान में लगी खिड़की तोड़कर भीतर घुस गए और कमरे में रखी एक अटैची चुरा ले गए। जिसमें दस हजार रुपये के अलावा करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का आभूषण और कीमती सामान रखा हुआ था। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर मोहन सोनकर ने थाने पर सूचना दी। कोतवाल जीयनपुर देवानंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही।