अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के माहुल बाजार के समीप शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। परिवार के लोग शव पीएम को भेजने की बजाय अंतिम संस्कार कर दिया। मृत निखिल मिश्रा (15) पुत्र हरिवंश फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नाती गांव का निवासी था। निखिल के पिता हरिवंश मिश्रा की अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान किए हैं। वहीं पर वह शुक्रवार को घर से भोजन लेकर गया हुआ था। दुकान से घर लौटते समय जैसे ही वह माहुल बाजार से थोड़ा आगे निकला कि अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रुप से घायल निखिल को लोग जब तक अस्पताल के लिए ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। निखिल हाईस्कूल का छात्र था। वह तीन भाई और एक बहन में बड़ा था।