फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज हुआ तो एसओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही गांव निवासी सत्यपाल चौधरी ने बुधवार को थाने में गांव के मनोज सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध मारपीट और दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार को आरोपियों के समर्थन में क्षेत्र के तमाम लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और एसपी के दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन करते हुए एसओ को हटाने की मांग करने लगे। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज की है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंपते हुए जांच आख्या मांगी है। मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने वाला सत्यपाल चौधरी थाने के पाही जमीन पाही गांव का निवासी है। उसने गांव के मनोज सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह के अलावा अफ्सर, शहनवाज, राहुल सिंह, सचिन, कमरुलहुदा उर्फ बाबूलाल और जमशेद को आरोपित किया है। सत्यपाल का आरोप है कि रंजिश के चलते तीन जून की शाम आरोपी उसके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को मारपीटकर घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गुरुवार को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर मनोज सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम महिला और पुरुष एसपी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही थानाध्यक्ष पर रिश्वत लेने और पक्षपात करने का आरोप लगाया। लोग थानाध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपे। एसपी रविशंकर छवि ने पूरे मामले की जांच सीओ सदर मो. अकमल खां को सौंपते हुए जल्द से जल्द जांच आख्या मांगी है। एसपी के आश्वासन के बाद लोग शांत होकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें