जहानागंज। थाना क्षेत्र के अचनपार गांव निवासी 68 वर्षीय सीता यादव पुत्र कुमार यादव ने शनिवार की देर रात अपने ट्यूबेल कक्ष में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों मौके पर पहुंचे। जहां वह फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वह पारिवारिक कलह के चलते फांसी के फंदे पर लटका है तो वहीं पुलिस बीमारी के चलते आत्महत्या की बात कह रही है। बताया जाता है कि सीता कहीं बाहर नौकरी करता था जहां हुई एक हत्या में वह सजायाफ्ता था। सजा पूरी करने के बाद वह घर लौट आया और तब से घर पर ही रह रहा था। मृतक के एक पुत्र बताया गया है जो रोजीरोटी के लिए बाहर रहता है। घर पर सिर्फ उसकी बहु रहती है।