रौनापार थाने की पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के खरैलिया ढाला के पास से नौकरी, व्यापार आदि के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके दो साथी चकमा देकर भाग गए। एसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक गिरफ्तार ठगों में रामनरेश उर्फ नरेश रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव का निवासी है, जबकि उसका साथी राजेश मौर्य बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बैहोत गांव का निवासी है। एसपी ने बताया कि यह लोग रुपये दोगुना करने, नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने, गाड़ी दिलाने के नाम पर रुपये लेकर न देने का काम करते थे। इनके विरुद्ध आए दिन शिकायतें मिल रही थी। सोमवार को एसओ रौनापार राजकुमार सिंह मुखबिर की सूचना पर खरैलिया ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके दो अन्य साथी फरार हो गए।