फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दी रुई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली दान चिलबिली गांव निवासी रामेश्वर सिंह ने गुरुवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में रुई छोड़ देने वाले डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र सौंपा। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

रामेश्वर सिंह के मुताबिक उसकी पत्नी कंचन को प्रसव के लिए कप्तानगंज बाजार में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल के डाक्टर ने आपरेशन के दौरान डिलेवरी कराई और दो दिन बाद कंचन को घर भेज दिया। घर जाने के दो दिन बाद कंचन की तबियत खराब होने पर उसे पुन: अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच पड़ताल के बाद डाक्टर ने पुन: ऑपरेशन किया और नौ दिनों तक अस्पताल में रखने के बाद घर भेज दिया। घर जाने के तीन दिन बाद पुन: उल्टी, पेट में दर्द और बुखार आने पर अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टर कंचन को लेकर सिधारी मुहल्ले में स्थित एक दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीसरी बार आपरेशन होने के बाद कंचन के पेट से रुई निकली। जो कप्तानगंज बाजार के डाक्टर ने ऑपरेशन के दौरान पेट में ही छोड़ दिया था। तीन माह के भीतर पेट का तीन बार आपरेशन करने से कंचन की आंत खराब हो गई। जिसे काटकर बाहर करना पड़ा। कंचन का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में रामेश्वर ने दोषी डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें