फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में डूबने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी । जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघईखास गांव में गुरुवार की रात पोखरी में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर लाश मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। लौटन राम (65) मेघईखास गांव का निवासी था। उसके दो बेटे और छह बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है। बेटे अपने परिवार के साथ बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर पर लौटन अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। गुरुवार की रात लौटन किसी काम से जगा और पोखरी में गिरकर डूब गया। शुक्रवार की सुबह लौटन के गायब होने की जानकारी होने पर लोग इधर-उधर खोजे लेकिन कोई पता नहीं चला। दोपहर को गांव का एक युवक पोखरी से सिंघाड़ा तोड़ने के लिए घुसा तो लौटन की उतराई हुई लाश मिली। उसके नाक से खून आ रहा था। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई है। रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट हो जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि घर वालों की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें