आजमगढ़ (ब्यूरो)। देवगांव कोतवाली पुलिस ने कल्याणपुर मानिकपुर गांव में जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। एक जेसीबी सीज कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरिराम, गुलाबचंद, कुबेर बहादुर चौहान शामिल हैं। सभी कल्याणपुर मानिकपुर गांव के निवासी हैं। फरार आरोपी सुभाष सरोज माधोपुर और रितेश बडग़ांव का रहने वाला है। सभी बगैर किसी सक्षम अधिकारी से परमिशन पोखरी से मिट्टी का खनन कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने जेसीबी सीज कर दी है।