फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजम नहीं हो रही पुलिस की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई/अंबारी। दस लाख रुपये की फिरौती के लिए पवई थाने के फत्तनपुर गांव निवासी किशोर सचिन यादव की निर्मम हत्या के लिए जिम्मेदार मानते हुए पुलिस उसके पिता के दोस्त रवि राम को गिरफ्तार कर चालानकर घटना का खुलासा कर दिया। लेकिन गांव वालों को पुलिस की कहानी पर जरा भी एतबार नहीं है। घर वालों सहित गांव के लोग इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं। उधर घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए गांव में तीसरे दिन शुक्रवार को भी गांव में कई थानों की फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

फत्तनपुर गांव में शुक्रवार को सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पवई, अहरौला, सरायमीर और दीदारगंज थाने की फोर्स तैनात रही। जबकि सीओ बूढनपुर रामजन्म भ्रमण करते हुए हालात का जायजा लेते रहे। इस दौरान पुलिस सच का पता लगाने के लिए गांव के अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। हालांकि कोई ठोस परिणाम नहीं निकलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। उधर परिवार सहित अन्य लोगों को जैसे-जैसे इस बात की जानकारी हो रही कि मनबढ़ों ने सचिन की इस-इस तरह से यातनाएं देकर उसकी निर्मम हत्या किए हैं। वैसे ही गांव वालों का शक गहरा जा रहा। लोगों के मुताबिक इस हत्या में सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि अन्य कई लोग भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों के भी गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।
गांव में स्थापित हुआ कंट्रोल रुम
अंबारी। पवई थाना क्षेत्र फत्तनपुर गांव निवासी सचिन की 10 लाख की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या के बाद सुरक्षा व सूचना के आदान-प्रदान हेतु प्रशासन द्वारा गांव से सटे उच्च प्राथमिक विद्यालय रज्जाकपुर में वायरलेस कक्ष को स्थापित किया गया है। समय समय पर गाँव पुलिसबल भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें