लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बेलकुंडा बाजार में स्थित स्टेट बैंक में मंगलवार को किसी काम से आई एक महिला के साथ बैंक के कर्मचारियों ने अभद्रता किया। नाराज महिला ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही। पीड़ित महिला सावित्री पटेल है। उसके मुताबिक पति ओमप्रकाश पटेल आईटीबीपी के जवान हैं। पति ने सावित्री के खाते में रुपये भेजा है। मंगलवार को सावित्री उक्त रुपयों की जानकारी लेने के लिए बैंक पहुंची थी। सावित्री का आरोप है कि बैंक में तैनात दो कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता की है। विरोध करने पर अपशब्द कहे। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस बगैर कोई कार्रवाई किए ही वापस लौट गई। एसओ रौनापार गिरिजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही।