फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में तीनगुना करने के नाम पर हड़प लिया 1.95 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली में रविवार को दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 1.95 लाख रुपये हड़प लेने का मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित ने इन लोगों पर पैसा मांगने पर मारने पीटने और जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। रजित कारूप पुत्र स्व. तुफानी निवासी डुबकी थाना निजामाबाद ने बताया कि उसके पिता की पांच वर्ष पूर्व हत्या हो गई थी। हत्या के बाद सरकारी सहायता के रुप में मां को डेढ़ लाख रुपये मिला था। इसके अलावा स्थानीय लोगों से लगभग 45 हजार रुपये सहयोग राशि के रुप में प्राप्त हुआ था। उक्त धनराशि उसकी मां ने अपने बैंक खाते में रखा था। इस बीच फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी जफर आलम पुत्र गुलाम दस्तगीर ने उसकी मां को पांच साल में पैसा तीनगुना करने का लालच दिया। इस लालच में उसकी मां आ गई और खाते से 1.95 लाख रुपये निकाल कर उसे दे दिया। पांच साल का समय बीत जाने के बाद जफर ने तीन गुना क्या मूल धनराशि भी वापस नहीं कर रहा है। 18 जनवरी को जफर लाहीडीह बाजार में मिल गया तो उसने पैसा वापस करने को कहा। इस पर वह पैसा वापस करने से इंकार करते हुए उसकी पिटायी भी कर दिया। इसके साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें