फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसी महिला की इलाज के दौरान दूसरे दिन गुरुवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज हो सकी है। पुलिस महिला की लाश पीएम को भेजवाकर मामले की जांच कर रही। मृत महिला नीलम पांडेय (26) पत्नी बद्रीनाथ पांडेय जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव की रहने वाली थी। उसका मायका मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में था। वह केदारनाथ की बेटी थी। करीब पांच वर्ष पूर्व नीलम की शादी बद्रीनाथ के साथ हुई थी। शादी के बाद वह एक बच्चे की मां बनी थी। बताया जाता है कि बुधवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नीलम झुलस गई। परिवार के लोग आग पर काबू पाने के बाद नीलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर को उसकी मौत हो गई। नीलम की मौत होने की सूचना पर मायके से उसका भाई शेषनाथ जिला अस्पताल पहुंचा। बहन की मौत के बाद उसने उसके घर वालों पर दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। कोतवाल जीयनपुर देवानंद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें