फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या के बाद परिवार के खात्मे की मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के चकभाई खां गांव निवासी धनपाल यादव की रविवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। धनपाल की हत्या के बाद अब परिवार के खात्मे की धमकी उसकी पत्नी को दी जा रही है। मृतक की पत्नी कुसुम यादव अपने दुधमुंहे बच्चे व ग्रामीणों के साथ बुधवार को डीएम-एसपी से मिली और पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। पत्रक में पीड़िता ने बताया कि रविवार को उसके पति धनपाल यादव गांव के ही रामप्यारे यादव पुत्र जितई यादव के यहां गृहप्रवेश के आयोजन में शामिल होने गए थे। इसी दौरान गोपाल यादव, रामजनम यादव, महेंद्र यादव, शिवजनम यादव पुत्रगण इंद्रजीत यादव निवासी चकभाई खां, सुरेंद्र यादव पुत्र साधू यादव निवासी चकबिलिंदी, शैलेंद्र पुत्र दीपचंद निवासी चकनेवाज मौके पर पहुंचे। रामजनम के ललकारने पर गोपाल यादव ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से उसके पति पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान प्रवेश यादव पुत्र देवराज को भी गोली मार कर घायल कर दिया गया। पति की हत्या के बाद अब नामजद आरोपी पूरे परिवार के खात्मे की धमकी दे रहे है। मुकदमा से पीछे हटने के लिए तरह-तरह से दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मात्र एक आरोपी की गिरफ्तारी कर पुलिस ने अन्य आरोपियों को खुला छोड़ दिया है। इनके गिरफ्तारी में पुलिस हीलाहवाली कर रही है, जिसके चलते इनके हौसले बुलंद है और ये धमकी दे रहे है। पीड़िता अपने दुधमुंहे बच्चे व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ एसपी व जिलाधिकारी से मिली और नामजद हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर जानमाल रक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें