फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में स्थित मां काली मंदिर पर शुक्रवार की रात सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मनबढ़ों ने ताबड़तोड़ छह गोली मारकर गांव के सुनील सिंह उर्फ गुड्डू की हत्या कर दी। जबकि उसके भाई अरविंद सिंह को मारने के लिए दौड़ा लिया, हालांकि वह किसी तरह से अपनी जान बचाने में सफल हुआ। लोगों की मौजूदगी में सुनील की हत्या के बाद यह सवाल उठ रहा कि लोगों ने सुनील को बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया? पुलिस घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों की पहचान करने में जुटी है। उधर घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही। शंभूपुर गांव निवासी सुनील सिंह गुड्डू और मनीष सिंह की दुश्मनी जग जाहिर थी। सुनील के ही आरोप पर मनीष आदि जेल गए थे। काफी दिनों तक जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटकर घर आए हुए थे। मनीष आदि के विरुद्ध सुनील की तरफ से दर्ज कराए गए एक गंभीर मामले में 18 अक्तूबर को फैसला भी आना है। शुक्रवार को शंभूपुर मंदिर पर अखंड रामायण पाठ और भंडारा चल रहा था। जिसमें भोजन करने के लिए गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी दौरान भंडारे में पहुंचे सुनील और विनोद के बीच पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा शुरू हो गया। तभी विनोद अपना असलहा निकालकर दो बार लगातार सुनील पर फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। भीड़ के बीच मौजूद लोग यदि थोड़ा भी साहस दिखाए होते तो शायद सुनील की जान बच सकती थी, लेकिन कोई भी बीच बचाव करने का साहस नहीं दिखाया, बल्कि दूर खड़ा होकर तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन


हत्या के समय मौके पर तमाशा देखने वालों की पहचान की जा रही। शिनाख्त होने पर इनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। हत्या में फरार आरोपियों का लोकेशन मिला है। जल्द ही इनके गिरफ्तार होने की उम्मीद है। - रविशंकर छवि, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें