फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से रुपये निकालने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली पुलिस शनिवार को मसीरपुर तिराहे पर स्थित एक बैंक के एटीएम के पास घात लगाकर ग्राहक का इंतजार करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 1910 रुपये और विभिन्न बैंकों के 17 एटीएम कार्ड बरामद हुआ। पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दी। साथ ही इनसे मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाल देवगांव अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में अरशद उर्फ बबलू पुत्र मुश्ताक जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने के लपरी गांव निवासी, अमरेश यादव पुत्र देवराज इसी थाना क्षेत्र के मुंडेला गांव और सुरेंद्र पुत्र रामअवध इसी थाना क्षेत्र के प्रसाद का पूरा गांव का निवासी है। कोतवाल के मुताबिक यह तीनों बदमाश शनिवार को मसीरपुर तिराहे पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम सेंटर के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। क्षेत्र भ्रमण पर निकले चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह की नजर इन पर पड़ी। पुलिस को देख यह तीनों भागने का प्रयास किए, लेकिन चौकी प्रभारी ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 1910 रुपये और विभिन्न बैंकों का 17 एटीएम कार्ड बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि यह लोग एटीएम कार्ड बदलकर दूसरों के खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के सदस्य हैं। इनसे हुई पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। पुलिस इन तीनों का चालान कर अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें