फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान ढहा, महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनाजपुर/सगड़ी। बारिश से गुरुवार की रात मेहनाजपुर थाने के धजवल गांव में कच्चा मकान ढह जाने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में मकान ढहने से वृद्ध दंपती और मासूम घायल हो गया है। सभी का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा। हादसे के समय सभी घर में सोए हुए थे। महिला कौशिल्या देवी (32) पत्नी वीरेंद्र राजभर मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के धजवल गांव की रहने वाली थी। एक बेटा और दो बेटियों का मां कौशिल्या देवी गुरुवार की रात कच्चे मकान में सोई हुई थी। पति पत्नी एक कमरे में थे। जबकि बच्चे अलग सो रहे थे। रात को अचानक मकान भरभराकर ढह गया। मलवे में दबकर कौशिल्या और वीरेंद्र घायल हो गए। मकान गिरने की जानकारी होने पर लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। पति-पत्नी को बाहर निकाला गया। दोनों को सीएचसी मेहनाजपुर पहुंचने पर परीक्षण कर डाक्टर ने कौशिल्या को मृत घोषित कर दिया। जबकि वीरेंद्र का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली के तेंदुआ गांव निवासी करमदेव राजभर (65) अपनी पत्नी श्यामदेई (60) अपने नाती अंशु (4) पुत्र सुनील के साथ सो हुए थे। रात करीब साढ़े दस बजे मकान ढह गया। दबकर यह तीनों घायल हो गए। परिवार के लोग इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा। मलबे में दबकर इनकी एक बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें